Punjab Weather News: पंजाब में बढ़ेगी सर्दी,आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ाएगा और ठंड

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।

Punjab Weather Update: Cold wave to increase in Punjab

Punjab Weather News: पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुछ दिनों से तापमान गिरावट पर था, लेकिन अब इसमें धीरे-धीरे वृद्धि होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक यही रुझान जारी रहेगा। हालाँकि लगभग तीन दिनों बाद तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में यह बढ़ोतरी पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और बारिश न होने के कारण हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ सकता है।

पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे था, लेकिन अब बढ़ोतरी के साथ यह फिर से सामान्य स्तर पर पहुँच जाएगा। पहाड़ों से आने वाली हवाएँ अभी भी चल रही हैं, हालांकि उनकी गति काफी धीमी है-फिलहाल पंजाब में हवा की रफ्तार 2 से 4 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसी कारण आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है।

पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को राज्य में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, जिसके बाद यह सामान्य स्तर के करीब पहुँच गया। सोमवार को फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था, जो मंगलवार को 1.2 डिग्री बढ़कर 6.2 डिग्री हो गया। मंगलवार शाम को अधिकतम तापमान में भी 0.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और फरीदकोट में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

उत्तर भारत में शीतलहर तेज़ी से बढ़ रही है। नवंबर के अंतिम सप्ताह से ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और आसपास के कई क्षेत्रों में रात के तापमान में तेज़ गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड बढ़ने के साथ घना कोहरा भी छाने लगता है, जिससे दृश्यता प्रभावित होती है और ट्रेनों का समय पर चलना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने कोहरे से निपटने की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) ने 1 दिसंबर 2024 से 3 मार्च 2025 तक कुल 24 ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। ईसीआर ने कोहरे के चलते रद्द की गई ट्रेनों की सूची भी जारी की है।

(For more news apart from Punjab Weather Update: Cold wave to increase in Punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)