Punjab Weather News: पंजाब में जल्द बदलेगा मौसम, तापमान में आई गिरावट
राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Punjab Weather News In Hindi: कल हुई बारिश के बाद पंजाब में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य से -1.6 डिग्री सेल्सियस कम है।
राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आज तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी। हालांकि 24 फरवरी के बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इस दिन से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में देखने को मिलेगा। 24 फरवरी से पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।
इसका असर मैदानी इलाकों में 26 फरवरी से दिखेगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 26-27 फरवरी को फिर बारिश होने की संभावना है। दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है।
( For More News Apart From Weather will change soon in Punjab, temperature drops News in Hindi, Stay Tuned To Spokesman Hindi)