Punjab Weather Update News: पंजाब में गर्मी की दस्तक, 5 जिलों में तापमान 30 के पार
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के आसपास के इलाकों में जारी है।
Punjab Weather Update Today Temperatures exceed 30 News In Hindi: पंजाब में मंगलवार को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं देखा गया लेकिन यह सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि आज पंजाब के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद राज्य के तापमान में औसतन 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के आसपास के इलाकों में जारी है। जिसके चलते आज पंजाब के तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में तापमान बढ़ सकता है।
लेकिन रातें ठंडी होती जा रही हैं। दिन और रात के तापमान में लगभग 10 से 15 डिग्री का अंतर देखा जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह तक पंजाब में न तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और न ही तापमान में कोई खास बढ़ोतरी होगी। आसमान साफ़ रहेगा और सूरज चमकेगा। जिसके चलते पंजाब का तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।
(For ore news apart From Punjab Weather Update Today Temperatures exceed 30 News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)