Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम का अलर्ट; पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश की संभावना, सतर्क रहेने की सलाह

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

पंजाब के 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Heavy rain likely due to western disturbance in punjab news in hindi

Punjab Weather Update: पंजाब में आज बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें तीन जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसकी वजह एक नया पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर भारत में मानसून को सक्रिय करने वाला है। पंजाब के अलावा हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ की समस्या से जूझ रहे पंजाब के लिए यह एक चिंताजनक स्थिति है। (Punjab Weather News in Hndi) 

 पंजाब के 7 ज़िले, कपूरथला, तरनतारन, फाज़िल्का, फिरोज़पुर, होशियारपुर, पठानकोट और अमृतसर बाढ़ की चपेट में हैं। (Punjab Weather Update) पहाड़ों पर बारिश का असर ज़्यादा होगा तो मैदानी इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते अगले 5 दिन पंजाब के लिए बेहद सतर्क रहने वाले हैं।

पंजाब में मौसम विभाग ने आज पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, अन्य जिलों में सामान्य बारिश का अनुमान है। हालांकि, कल यानी शनिवार को राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में भी शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को निचले इलाकों में सतर्क रहने और नदी-नालों के पास न जाने की सलाह दी है। विभाग ने यह भी कहा है कि अगले कुछ दिनों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और उमस से राहत मिल सकती है।

पंजाब में कल बारिश नहीं हुई। जिसके कारण तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद राज्य का तापमान सामान्य हो गया है। इसके साथ ही, सबसे ज़्यादा तापमान मोहाली में दर्ज किया गया। यहां तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अमृतसर में 33.4 डिग्री, लुधियाना में 33.8 डिग्री, पटियाला में 34.6 डिग्री, फरीदकोट में 34.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

(For more news apart from Heavy rain likely due to western disturbance in punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)