Vikramaditya Singh ने अमरीन कौर के साथ सिख रिवाज से रचाई शादी, पंजाब की कई बड़ी हस्तियां भी हुइ शामिल
शादी की रस्में सुबह करीब 11 बजे बेहद सादगी से संपन्न हुईं, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए।
Vikramaditya Singh Marriage News: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चंडीगढ़ में अमरीन कौर से शादी की। वह राजा वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं, जो हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। विक्रमादित्य ने चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में सिख रीति रिवाज अनुसार अमरीन कौर से शादी की। विक्रमादित्य सिंह की माता प्रतिभा सिंह, बहन-बहनाेई व मामा सहित खास रिश्तेदार चंडीगढ़ में हुई इस शादी में पहुंचे थे।
रविवार को राजशाही परिवार चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया था। रविवार शाम को मेहंदी सहित अन्य रस्में निभाई गईं। इसके बाद सोमवार सुबह गुरुद्वारा में लावां फेरे लेकर शादी की रस्में पूरी की गईं। आज शाम को शिमला स्थित होलीलॉज में वधु प्रवेश होगा।
चंडीगढ़ गुरुद्वारा में ली लावां
चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित गुरुद्वारे में लांवा ली। शादी की रस्में सुबह करीब 11 बजे बेहद सादगी से संपन्न हुईं, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए। करीब एक घंटे में रस्में पूरी हुईं।
विक्रमादित्य सिंह की शादी की बधाई देने के लिए लोकसभा के सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग भी शामिल हुए। राजा वारिंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा आज मैं हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री और अपने परम मित्र श्री विक्रमादित्य सिंह जी के विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। ईश्वर उन्हें सफल और सुखी वैवाहिक जीवन प्रदान करें।
पंजाब विधानसभा के सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने श्री विक्रमादित्य जी के पुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर परिवार के साथ खुशियां साझा कीं।
(For More news apart from Vikramaditya Singh married Amreen Kaur according to Sikh rituals news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)