Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम में बदलाव;रात के तापमान में बढ़ोतरी,जानें आगे का मौसम
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब में रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है और सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक बना हुआ है।
Punjab Weather Update: पंजाब के बठिंडा-फाजिल्का क्षेत्र में मानसून पांच दिनों से रुका हुआ है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में पंजाब से मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा। इस दौरान पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। रातें गर्म हो रही हैं, लेकिन दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। मानसून की वापसी में लगभग पांच दिनों की देरी भी मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है। (Weather changes in Punjab news in hindi)
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब में रात का तापमान लगातार बढ़ रहा है और सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक बना हुआ है। इसका मतलब है कि पंजाब में रातें सामान्य से अधिक गर्म हैं। इसके साथ ही, दिन के अधिकतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं आया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की कोई उम्मीद नहीं
अगले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। इस वजह से तापमान में नमी की कमी देखी जा रही है। मौसम में इस बदलाव से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहने की उम्मीद है।
(For more news apart from Weather changes in Punjab news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)