Jalandhar News : जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लोगों को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय, पंजाब

पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 हथियारों के साथ 12 मैगजीन भी बरामद किए हैं।

Big action by Jalandhar Police, 4 people arrested with weapons news in hindi

Jalandhar Police News in hindi: जालंधर पुलिस ने 8 अवैध पिस्तौलों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । वहीं मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 हथियारों के साथ 12 मैगजीन भी बरामद किए हैं। उक्त कुछ आरोपियों को नगर पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उक्त गिरोह से अब तक करीब 25 अवैध हथियार बरामद किये जा चुके हैं।

वहीं मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त आरोपी पूरे पंजाब में हथियार सप्लाई करता था। उक्त गोला बारूद लुधियाना से सप्लाई चेन चलाता था। जल्द ही पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। उम्मीद है कि पुलिस को आरोपियों से और भी हथियार बरामद होंगे।

(For more news apart from Big action by Jalandhar Police, 4 people arrested with weapons  News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)