खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA की बड़ी कार्रवाई;PM को झंडा फहराने से रोकने पर की थी 11 करोड़ के इनाम की घोषणा
पन्नू की गतिविधियों को भारत की संप्रभुता और अखंडता पर सीधा हमला माना जा रहा है।
Gurpatwant Singh Pannun Arrest: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू और सिख फॉर जस्टिस (SFJ) पर नया केस दर्ज किया है। पन्नू पर आरोप है कि उसने पाकिस्तान के लाहौर प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए खालिस्तान के गठन की वकालत की और प्रधानमंत्री को तिरंगा फहराने से रोकने वाले को 11 करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की। यही नहीं, उसने कहा कि खालिस्तान बनाने के लिए भारत से लड़ने को उसने शहीदों का ग्रुप बनाया है।
NIA ने UAPA की धारा 10 और 13 के तहत मामला दर्ज किया है और अब इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की जांच कर रही है। पन्नू की गतिविधियों को भारत की संप्रभुता और अखंडता पर सीधा हमला माना जा रहा है। इसके अलावा खालिस्तान का एक नक्शा दिखाया था, जिसमें पंजाब के साथ दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को भी खालिस्तान का हिस्सा दिखाया गया।
SFJ चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत सरकार ने 2020 में आतंकवादी घोषित किया था। उसके खिलाफ भारत में कुल 104 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से 96 मामले अलग-अलग राज्यों में पुलिस और 8 मामले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दर्ज किए हैं।
जानकारी के लिए बता दें गुरपतवंत सिंह पन्नू पर कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें भारत के संवैधानिक पदाधिकारियों को धमकी देना, खालिस्तान रेफरेंडम को बढ़ावा देना और सिख समुदाय में असंतोष फैलाना शामिल है। पन्नू के खिलाफ पंजाब में 55 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दिल्ली और हरियाणा में 13-13 मामले दर्ज हैं। अन्य राज्यों जैसे चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और असम में भी मामले दर्ज किए गए हैं।
NIA की ओर से दर्ज 8 मामलों की जांच चल रही है, जिसमें अगस्त 2025 में यह एक नया केस दर्ज हुआ है। पन्नू पर ये मामले 1990 से शुरू होकर अब तक चले आ रहे हैं। पन्नू SFJ संगठन के जरिए भारत विरोधी गतिविधियां करता है। भारत सरकार ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराया है लेकिन अमेरिका और कनाडा में रहने के कारण उसे यहां लाना चुनौती बनी हुई है।
(For more news apart from NIA takes major action against Khalistani terrorist Pannu news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)