Punjab News: कांग्रेस ही पंजाब में कामय कर सकती है अमन और शांति, आप ने बिगाड़ी कानून व्यवस्था : परगट सिंह
तरनतारण के झबाल इलाके में चुनाव दफ्तर के उदघाटन पर परगट सिंह ने किया कांग्रेस की जीत का दावा
Punjab News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को कंट्रोल करने में अभी तक पूरी तरह नाकाम रही है। पंजाब में अमन शांति कायम करना उनके बस की बात नहीं रही। पंजाब को आतंकवाद से निकलाने से लेकर अमन शांति कायम करने का काम कांग्रेस पार्टी ही करने का क्षमता रखती है। उन्होंने पंजाब सरकार की नशों के खिलाफ युद्ध मुहिम को भी आंखों का धोखा बताया। कहा कि मोगा के सरकारी अस्पताल से करीब 11000 ब्रूप्रेनोर्फिन गोलियां चोरी होना इस बात की गवाही है।
तरनतारण के उपचुनाव में भी पंजाब के लोगों को ने अब ठान लिया है कि कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज को जिताएगी और पंजाब में कांग्रेस को मजबूती देगी। वह तरनतारण हलके के झबाल इलाके में खोले गए कांग्रेस पार्टी के दफ्तर उद्घाटन में शामिल हुए थे। इसी दौरान पार्टी की तरफ से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया गया। जिससे उपचुनाव में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे विधायक परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर के हालात कभी इतने खराब नहीं रहे हैं। तरनतारण और अमृतसर के इलाके में बीते कुछ दिनों पहले एक के बाद एक कई वारदातों को शरेआम अंजाम दिया गया। गोलियां मारकर आम लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है।
आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से गैंगस्टरों को शह दी जा रही है। पंजाब के हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोग अब आंतकवाद के काले दौर की तुलना करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को और बिगड़ने से बचाने के लिए लोगों को आम आदमी पार्टी को सबक सिखाना चाहिए। अब मौका है कि लोग खुलकर कांग्रेस को वोट देने के लिए आगे आएं।
परगट सिंह ने कहा कि तरनतारन में कांग्रेस को लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। वह हलके के विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों से मिले। लोग अब बदलाव के नाम पर लाए आम आदमी पार्टी से लोगों का मन ऊब चुका है। तरनतारन के लोग अपनी गलती को सुधारकर कांग्रेस को जीताने का मन बना चुके हैं। लोगों का खुला समर्थन कांग्रेस उम्मीदवार की जीत की तरफ ईशारा कर रहा है।
(For more news apart from Congress can bring peace and harmony in Punjab, AAP has spoiled the law and order: Pargat Singh news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)