Punjab Weather News: पंजाब व चंडीगढ़ में बढ़ेगी सर्दी,आने वाले दिनों में गिरेगा पारा
सुबह 6 बजे अमृतसर का AQI 104 दर्ज किया गया।
Punjab Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम के सूखा रहने की संभावना है। दिन और रात दोनों का तापमान लगातार गिर रहा है। औसत अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है, जिससे तापमान अब सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। (Cold wave to increase in Punjab and Chandigarh news in hindi)
इसके विपरीत, आदमपुर में सबसे कम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिसके बाद तापमान स्थिर रहने की संभावना है।
कई जिलों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। पराली जलाने की वजह से पंजाब और चंडीगढ़ की वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। सुबह 6 बजे अमृतसर का AQI 104 दर्ज किया गया। जालंधर और खन्ना में AQI 126,लुधियाना में 157, मंडी गोबिंदगढ़ में 190, जबकि पटियाला में 147 रहा।
चंडीगढ़ में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सेक्टर 22 और 25 में AQI 166,जबकि सेक्टर 53 में 148 दर्ज किया गया। ऐसे मौसम में लोगों को अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना बेहद ज़रूरी है।
(For more news apart from Cold wave to increase in Punjab and Chandigarh news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)