पंजाब :भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस नेता अश्वनी सेखड़ी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

सेखड़ी 1985, 2002 और 2012 में तीन बार बटाला विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।

photo

चंडीगढ़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में मंगलवार को यहां पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने और पार्टी में शामिल होने का इरादा जताने के कुछ दिनों बाद सेखड़ी भाजपा से जुड़े गए।

सेखड़ी 1985, 2002 और 2012 में तीन बार बटाला विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2002 से 2007 के बीच अमरिंदर सिंह नीत तत्कालीन सरकार में मंत्री पद भी संभाला। सेखड़ी ने 16 जुलाई को दिल्ली में शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।