सम्राट चौधरी ने भाजयुमो के राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

। नीतीश कुमार जनता की आवाज़ व विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रहे इसका जवाब बिहार की जनता देगी।

photo

Patna: भारतीय जनता युवा मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में बिहार भाजपा मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार,अराजकता, छात्र-युवा-आम जनता पर हो रहे दमन, लाठीचार्ज तथा 10 लाख सरकारी नौकरी के झूठे वादे को लेकर राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। ज्ञात हो कि 13 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए थे। इसी क्रम में आज भाजपा मुख्यालय में हस्ताक्षर अभियान और पुलिसिया कारवाई के दौरान किए गए बर्बरता को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा की भारतीय जनता युवा मोर्चा सभी जिला केंद्रों एवं मंडलों में बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार,अराजकता, छात्र-युवा-आम जनता पर हो रहे दमन, लाठीचार्ज तथा 10 लाख सरकारी नौकरी के झूठे वादे को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और प्रदर्शनी के माध्यम से 13 जुलाई को किए गए पुलिसिया कार्रवाई में कार्यकर्ताओं के ऊपर किए बर्बरतापूर्वक कारवाई को प्रदर्शित करेंगे। जनता की आवाज उठाने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर किए गए दुर्भाग्यपूर्ण कारवाई का बदला बिहार की जनता लेगी। नीतीश कुमार से सवाल पूछते हुए श्री चौधरी ने कहा कि क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गलत है, छात्रों व शिक्षकों की आवाज उठाना गलत है, क्या चार्जशीटेड उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करना गलत है। भाजपा न डरेगी, न झुखेगी, न रुकेगी।आइए आप भी अपने हस्ताक्षर से बदलिए बिहार को। कलम की ताकत महागठबंधन सरकार की लाठी-गोली पर भारी पड़ेगी।

इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा की भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर किए गए दमनकारी कारवाई के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ता सभी जिला केंद्र और मंडल में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। भाजयुमो के द्वारा हस्ताक्षर महा-अभियान को 24 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रदर्शनी लगाकर हर शहर-नगर, गाँव-कस्बे में चलाया जाएगा। नीतीश कुमार जनता की आवाज़ व विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रहे इसका जवाब बिहार की जनता देगी। नीतीश कुमार जेपी के शिष्य थे परंतु उन्होंने पहले भ्रष्टाचार और उसके बाद आवाज उठाने वालों के ऊपर लाठी चलवाकर जयप्रकाश नारायण के पुण्य आत्मा को ठेस पहुंचाई है, बिहार की जनता इनको माफ नही करेगी।

इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रेम कुमार,बिहार भाजपा महामंत्री संजीव चौरसिया, विधानपरिषद सदस्य देवेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश मंत्री अजय यादव, आईटी प्रभारी मनन कृष्णा, भाजपा कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार, भाजयुमो प्रभारी संजय गुप्ता,उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा,राज राजेंद्र सिंह,प्रदेश मंत्री जितेंद्र सिंह, विक्की राय, आयुष राय, प्रवक्ता शिमांत शेखर, मीडिया प्रभारी शिवम कुमार,अभिषेक बंटी,भाजयुमो पटना महानगर अध्यक्ष उदयम विशाल आदि उपस्थित थे।