Punjab News: 'इंटरनेशनल प्लेयर तैयार करने के लिए हॉकी समर्पित स्पोर्ट्स नर्सरियों को बेहतर सुविधाओं की जरूरत': परगट सिंह

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

हॉकी खिलाड़ियों ने हमेशा संसार भर में पंजाब और देश का नाम किया रौशन

Hockey-dedicated sports nurseries need better facilities to produce international players': Pargat Singh

Punjab News: भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान, ओलंपियन और पदमश्री विधायक परगट सिंह ने कहा कि अगर हॉकी नर्सरियों और समर्पित गांवों को बेहतर सुविधाएं मिलें तो वहां से अच्छे खिलाड़ी पैदा किए जा सकते हैं। पंजाब सरकार को चाहिए कि हॉकी खेलने और प्रोमोट करने वाले इन गांवों में खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रो टर्फ मैदान बनाकर दें और स्पोर्ट्स पॉकेट को रिवाइव करे, ताकि वहां से इंटरनैशनल प्लेयर्स तैयार किए जा सकें।

परगट सिंह आज शहीद जत्थेदार किशन सिंह गड़गज कमेटी बडिंग स्पोर्ट्स एंड वेल्फेयर सोसायटी की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट के आखिरी दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद जत्थेदार किशन सिंह गड़गज की 100वीं सलाना शताब्दी को समर्पित इस टूर्नामेंट में आना उनके लिए शान की बात है। उन्होंने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हॉकी खिलाड़ियों को अच्छे खेल के लिए प्रोत्साहित किया। 

ओलंपियन परगट सिंह ने कहा कि हॉकी ने हमेशा पंजाब का सिर देश-विदेश में ऊंचा रखा है। जालंधर की हॉकी नर्सरियों ने बहुत सारे अंतर्राष्ट्रीय  खिलाड़ी और ओलंपियन्स पैदा करके दिए हैं, जिन्होंने संसार भर में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हॉकी प्लेयर्स के लिए इस तरह के टूर्नामेंट करवाए जाने चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को अपना बेहतर हुनर और खेल दिखाने में मदद मिल सके। खेल ही हैं जो आज युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से निकालने और बचाए रखने का काम कर सकते हैं। इसलिए युवाओं को खेल के साथ जुड़ना चाहिए। 

समारोह में उनका स्वागत कमेटी प्रधान और समारोह के प्रबंधक अमृतपाल सिंह बिट्टा और उनकी टीम के सदस्यों लखवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, सैक्रेटरी भूपिंदर भुप्पी मेंबर, भूपिंदर पिंदा मेंबर और दलविंदर सिंह ने किया। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि गांव बडिंग में कमेटी की तरफ से तीन दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। गांव में अकसर ऐसे आयोजन करवाए जाते हैं, ताकि युवाओं को अपनी महान विरासत से जोड़ने में मदद मिले। इस टूर्नामेंट में विजेता टीम के लिए 51 हजार का इनाम तथा दूसरे स्थान पर आने वाली टीम के लिए 31 हजार इनाम राशि भी रखी गई है।

(For more news apart from Hockey-dedicated sports nurseries need better facilities to produce international players': Pargat Singh news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)