Punjab Weather: घने कोहरे में लुढ़का पारा! पंजाब में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
31 तारीख तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा रहने की संभावना है।
Punjab Weather: 2025 का आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है और नए साल के स्वागत से पहले मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बीते कुछ घंटों में दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के कारण कोहरा जरूर छंटा है, लेकिन पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने साल के आखिरी हफ्ते के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 31 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।
हिमाचल प्रदेश में 29 दिसंबर तक और जम्मू के विभिन्न हिस्सों में 27 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा, बिहार, ओडिशा और नॉर्थ-ईस्ट असम के कुछ इलाकों में 29 दिसंबर तक घना कोहरा रहने का अनुमान है। वहीं, पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 दिसंबर तक तथा नॉर्थ-ईस्ट भारत के कई हिस्सों में भी 26 दिसंबर तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। बिहार में खास तौर पर 26 से 28 दिसंबर के बीच रात और सुबह के समय घना कोहरा छाने की उम्मीद जताई गई है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि घने कोहरे के चलते लेह-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वी मध्य प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह स्थिति 25 और 26 दिसंबर को भी बनी रहने की संभावना है।
शीतलहर को लेकर 25 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में 25 और 26 दिसंबर को ठंडे दिन पड़ने की संभावना जताई गई है।
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए 28 तारीख को ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा। घना कोहरा रहेगा। 29 और 30 तारीख को भी ऐसे ही हालात रहेंगे। मौसम विभाग ने बारिश का कोई अनुमान नहीं लगाया है। हालांकि, कहा गया है कि 27, 28 और 29 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
(For more news apart from Heavy rainfall expected in Punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)