Punjab Panchayat Elections: आज से भरे जाएंगे नामांकन, खुलेंगे उम्मीदवारों की प्रॉपर्टी के भेद, देनी होगी ये जानकारी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

लोकतंत्र की नींव माने जाते इन चुनावों के नामांकन पत्र सांसदों के फार्म से भी कहीं ज्यादा डिटेल में हैं।

Punjab Panchayat Elections Nominations will be filled from today

Punjab Panchayat Elections: पंजाब में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है। राज्य में 15 अक्टूबर को मतदान होगा.  ऐसे में आज शुक्रवार से पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरे जाएंगे. नामांकन पत्र भरने का काम सुबह 11 बजे से शुरू हो रहा है। 

उम्मींदवारों को देनी होगी ये सभी जानकारी

लोकतंत्र की नींव माने जाते इन चुनावों के नामांकन पत्र सांसदों के फार्म से भी कहीं ज्यादा डिटेल में हैं। डिटेल ऐसी की कोई भी संपत्ति, शिक्षा और अपराध छिपा नहीं रहेगा। नामांकन पत्र उम्मीदवारों की संपत्ति सहित विभिन्न भेद खोलेंगे। क्योंकि नामांकन पत्रों में उम्मीदवार को खुद पर दर्ज केस, बैंक बैलेंस, बीमा पॉलिसी, कर्ज, वाहन की जानकारी, खुद के पास हवाई जहाज, उसकी कीमत, किश्ती, समुद्री जहाज, सोने की ईंट की जानकारी देनी होगी। 

अंतिम कॉलम में कुल संपत्ति की जानकारी अलग से देनी है। हर उम्मीदवार और उनकी पत्नी को संपत्ति का ब्योरा देने के लिए यह डिटेल फार्म भरना होगा। यह फार्म स्टेट चुनाव आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध है।

फार्म के 8 पेज हैं, 8 ही कॉलम हैं। सबसे पहले पहले कॉलम पर उम्मीदवार को अपना नाम, पता आदि की जानकारी देनी है। इसके बाद परिवार, जाति की सूचना है। तीसरे कॉलम में दर्ज केस, अदालत में चल रहे केसों की जानकारी है। चौथे कॉलम में अदालत से हुई सजा, अदालत का नाम और आदेशों की डिटेल देनी है। 

पांचवे कॉलम में बैंक खातों खातों, बैंक बैलेस, शेयर निवेश, बीमा पॉलिसी, की जानकारी देना होगा। वहीं संपत्ति के कॉलम में उम्मीदवारों को वाहनों, हवाई जहाज, किश्ती, नाव, समुद्री जहाज की जानकारी भी लिखित में देनी है। बताना होगा कि कौन से साल में खरीद की थी, रजिस्ट्रेशन क्या है, कितने में खरीदा था। 

संपत्ति के कॉलम में उम्मीदवारों को जेवरात, सोने या चांदी की ईंट और अन्य जेवरातों की जानकारी देनी है। ईंट का कितना वजन है, कितनी कीमत है, डिटेल में बताना होगा। कुल संपत्ति व आ रहे ब्याज के बारे में बताना होगा। उम्मीदवारों को कुल जमीन, कितनी खेती की, कितनी रिहायशी व कमर्शियल, कब खरीदी, उसकी बाजार की कीमत क्या है यह भी बताना होगा। फार्म में पति और पत्नी की संपत्ति के अलग-अलग कॉलम है। जो भरने ही होंगे।

(For more news apart from Punjab Panchayat Elections Nominations will be filled from today candidates will have to give this information, stay tuned to Rozana Spokesman)