Punjab Weather पंजाब-चंडीगढ़ में घनी धुंध! 3 दिन कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, 31 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
Punjab Weather Update: मौसम एक बार फिर बिगड़ रहा है। पंजाब में बारिश ने ठंड और बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 30-60 km प्रति घंटे की स्पीड से तेज़ हवाएं चलने की भी उम्मीद है। (Fog and cold wave alert for 3 days in Punjab news in hindi)
मौसम विभाग के मुताबिक, 28-31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के दूर-दराज के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश में ओले गिरने की संभावना है। इसके साथ ही 29 तारीख को हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली कड़कने और 30-40 kmph की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने पंजाब के अलग-अलग इलाकों के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किए हैं। कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 36 घंटों तक भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।
(For more news apart from Fog and cold wave alert for 3 days in Punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman hindi)