Punjab Schools Timing: पंजाब में 1अक्टूबर से बदलेगा स्कूलों का समय, सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगे स्कूल
प्राथमिक विद्यालय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुले रहेंगे,जबकि माध्यमिक,उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोपहर 2:50 बजे बंद होजाएंगे
Punjab Schools Timing Change News in Hindi: पंजाब शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब 1 अक्टूबर, 2025 से सभी स्कूल सुबह 8:30 बजे खुलेंगे।
प्राथमिक स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दोपहर 2:50 बजे बंद होंगे। शिक्षा विभाग ने कहा कि यह समय सारिणी पूरे राज्य में लागू होगी और सभी स्कूलों को इसका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
बता दे पंजाब में स्कूल का समय सेशन में 3 बार बदलता है। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूलों कास सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहता है। जबकि 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक का प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह साढ़े 8 से ढाई बजे और मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक रहता है।
1 नवंबर से 28 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक व मिडिल से लेकर सीनियर सेकेंडरी तक का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3.20 बजे तक रहता है।
(For more news apart from School timings to change in Punjab from October 1 news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)