Punjab Weather News: पंजाब में बढ़ी ठंड, शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी
पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने आज पंजाब के छह जिलों- फाजिल्का, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फरीदकोट, जालंधर और मोगामें कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे कम तापमान फरीदकोट में 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। (Cold wave and fog alert issued in Punjab news in hindi)
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा भी छाने की उम्मीद है। आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद इसमें दोबारा गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, अधिकतम तापमान में पहले ही बढ़ोतरी शुरू हो चुकी है और इसमें 0.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखा गया है।
पंजाब और चंडीगढ़ में हवा प्रदूषित है। हर जगह एयर क्वालिटी AQI 100 से ऊपर रिकॉर्ड की गई है। सुबह 6 बजे अमृतसर का AQI 114, बठिंडा का AQI 78, जालंधर का AQI 128, खन्ना का AQI 109, मंडी गोबिंदगढ़ का 123, पटियाला का AQI 148 और रूपनगर का AQI 60 था।
दूसरी तरफ, चंडीगढ़ की हवा भी प्रदूषित है। चंडीगढ़ के सेक्टर-22 का AQI 84, सेक्टर-25 का AQI 107 रिकॉर्ड किया गया। जबकि सेक्टर-53 में रिकॉर्ड नहीं किया जा सका।
इस दौरान उत्तर भारत में ठंड तेजी से बढ़ रही है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान लगातार गिर रहा है और वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। मौसम विभाग ने 1 दिसंबर तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। पूर्वी राजस्थान में भी कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा, 28 और 29 नवंबर को पंजाब में, तथा 3 से 4 दिसंबर के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की आशंका जताई गई है।
(For more news apart from Cold wave and fog alert issued in Punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)