Farmer News: जोगिंदर उगराहां का बड़ा बयान, कहा- डल्लेवाल के आमरण अनशन को नजरअंदाज कर रही है केंद्र सरकार

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

उन्होंने कहा की केंद्र सरकार डल्लेवाल के आमरण अनशन को नजरअंदाज कर रही है।

Joginder Ugrahan big statement farmer news in hindi

Farmer News In Hindi: किसान मोर्चा को लेकर आज किसान यूनियन भारती किसान यूनियन (एकता उगराहां) के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को निर्वाण में संयुक्त मोर्चा हरियाणा संगठनों की बैठक हुई थी, जिसमें संयुक्त मोर्चा के निर्देश पर 4 जनवरी 2025 को हरियाणा में एक बड़ी महापंचायत आयोजित की जा रही है।

हम पंजाब और हरियाणा के सभी संगठनों से अनुरोध करते हैं कि वे अधिक से अधिक भाग लें ताकि हम शेष मांगों को लेकर एक महा पंचायत कर सकें। क्योंकि जगजीत सिंह डल्लेवाल का खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन जारी है और खनौरी आये साथियों को आगे नहीं बढ़ने दिया, उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को सरकार ने कुचल दिया है।

केंद्र सरकार डल्लेवाल के आमरण अनशन को नजरअंदाज कर रही है। हम ये काम महा पंचायत संयुक्त मोर्चा के निर्देश पर टोहाना (हरियाणा) और मोगे (पंजाब) में कर रहे हैं।

(For more news apart from Joginder Ugrahan big statement farmer News In Hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)