Punjab Weather: भारी बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम अलर्ट के मुताबिक, 30 जनवरी से 1 फरवरी तक एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है।
Punjab Weather Update:पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। फरवरी की शुरुआत में मौसम बदल सकता है। पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक, उत्तर भारत में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 जनवरी और 1 फरवरी को कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के कुछ इलाकों में शीतलहर की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, मालेरकोटला, रूपनगर में कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छाने की संभावना है।
मौसम की चेतावनी के अनुसार, 30 जनवरी से 1 फरवरी तक एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहा है। इससे राज्य के ज्यादातर जिलों में बारिश और ओले पड़ेंगे। इस दौरान तेज हवाएं चलने से एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। 2 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा, जिसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। बदलते मौसम के कारण तापमान में भी गिरावट आ रही है।
(For more news apart from The Meteorological Department has issued rain alert in punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman hindi)