Weather News: पंजाब के तापमान में बढ़ोतरी, जानिए पंजाब-चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

चंडीगढ़- रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Increase in temperature in Punjab, weather update Punjab-Chandigarh news

Weather News In Hindi: मानसून आज (सोमवार) पंजाब और चंडीगढ़ से विदा हो जाएगा। आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। किसी भी क्षेत्र में बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़ गया है।

सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 36.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस मानसून सीजन में राज्य में 28 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही 5 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून सीजन के दौरान पंजाब में कम बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में राज्य में 438 मिमी बारिश हुई है लेकिन इस बार 314.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई है। इसी तरह चंडीगढ़ में मानसून सीजन में 776.2 मिमी बारिश हुई है। जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम है।

चंडीगढ़- रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। तापमान 24.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर— रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। तापमान 23.0 से 33.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर - रविवार शाम को तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला — रविवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाये रहेंगे। तापमान 24 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली — कल अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाए रहेंगे। आज तापमान 29 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- कल अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान साफ़ हो जायेगा। आज तापमान 23 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।

(For more news apart from Increase in temperature in Punjab, weather update Punjab-Chandigarh news in hindi, stay tuned to Spokesman Hindi)