Punjab Weather Update: पंजाब में गर्मी का कहर जारी, तापमान में गिरावट के बावजूद राहत नहीं

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, पंजाब

पंजाब में फिलहाल तापमान बढ़ रहा है, लेकिन अब कुछ राहत मिलेगी।

Heat wave continues in Punjab news in hindi

Punjab Weather Update: पंजाब में तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। इसके बावजूद तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। मानसून की विदाई के बाद शुष्क मौसम के कारण यह बदलाव आया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट आई है।

अबोहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है। पंजाब में अभी बारिश नहीं हुई है और न ही इसकी कोई संभावना है। इस बीच, राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट आई है, हालाँकि यह सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा मानसून के मौसम में सामान्य से अधिक बारिश के कारण हुआ है। लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

मौसम शुष्क रहेगा, तापमान में गिरावट होगी

पंजाब में फिलहाल तापमान बढ़ रहा है, लेकिन अब कुछ राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, एक हफ्ते के भीतर तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट आएगी। हालांकि, इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ ​​रहेगा। इस दौरान पंजाब में औसत तापमान 22 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मानसून की विदाई के बाद दिल्ली-एनसीआर में लोग गर्मी से बेहाल हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी मई और जून जैसी गर्मी का एहसास करा रही है। उमस लोगों के पसीने छुड़ा रही है। हालांकि, राजधानी में आज मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना जताई है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

(For more news apart from Heat wave continues in Punjab news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)