Momos Scam: मोमोज के बहाने बेटे ने दे दिए मां-बुआ के 85 लाख के गहने, पिता हुआ दंग
पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग और तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Uttar Pradesh: मोमोज खिलाने के बहाने आभूषण हड़पने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 85 लाख रुपये के आभूषण चुराने वाले नाबालिग और अन्य तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। घटना का जल्द पर्दाफाश होने की उम्मीद जताई जा रही है, और पुलिस आभूषण बरामद करने में सक्रिय रूप से लगी हुई है।
भगवानपुर तिवारी गांव के निवासी पीड़ित विमलेश कुमार मिश्र, पुत्र रामायण मिश्र, ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 25 जनवरी को उनके पुत्र प्रथमेश कुमार मिश्र ने घरवालों को बताए बिना अपने घर के कीमती जेवरात दे दिए। इन जेवरातों में सोने का हार (एक जोड़ी), सोने की नौ अंगूठियां, दो मांगटीके, दो जोड़ी सोने की कंगन, 13 चांदी की बिछिया, 22 सोने की नाक की कील, चार सोने की बिछिया, पांच सोने की अंगूठियां और चार जोड़ी सोने की कान की बाली शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि उनके पुत्र ने यह जेवरात रामपुर कारखाना कस्बे के निवासी दीपक कुमार पुत्र उमेश, राकेश पुत्र बिल्लू प्रसाद और पिंटू पुत्र राजवीर के प्रभाव और रुपये के लालच में दे दिए।
जब मैं अपने घर पहुंचा तो मुझे जानकारी मिली कि मेरी पत्नी शोभा मिश्रा और बहन ऊषा चौबे के आभूषण चोरी हो गए हैं। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि मेरे पुत्र ने बहकावे में आकर ये आभूषण तीनों आरोपितों को दे दिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि नाबालिग से मोमोज खिलाकर आभूषण लेने के मामले में नाबालिग और तीन अन्य आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके तहत दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
(For more news apart from Boy Gives Away 85 Lakhs Family Gold for Free Momos news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)