Ram Mandir News: राम मंदिर के पुजारियों का वेतन तय, सीधे खाते में जाएगा पैसा

राष्ट्रीय, उत्तरप्रदेश

पुजारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Salary of Ram Mandir priests fixed News in hindi

Ram Mandir News:  श्रीरामजन्म भूमि में रामलला की अष्टयाम सेवा व पूजा- अर्चना के नवनियुक्त 20 पुजारियों के वेतनमान का निर्धारण कर दिया गया है।  हालांकि वेतनमान को पं सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन पुजारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। इसके अतिरिक्त बोर्ड आफ ट्रस्टीज की ओर से तीर्थ क्षेत्र के स्थायी पुजारियों के लिए अनुमन्य सुविधाओं को भी इन्हें प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है। 

इन पुजारियों को प्रशिक्षण की अवधि में प्रतिमाह 2 हजार रुपए प्रतिमाह का मानदेय दिया जा रहा था। वहीं जुलाई माह के अंत में निर्धारित वेतन उसके खाते में सीधे हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इसके पहले राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास शास्त्री के अलावा 4 सहायक पुजारियों अशोक उपाध्याय, संतोष कुमार तिवारी, प्रदीप दास व प्रेम कुमार तिवारी के अतिरिक्त कोठारी व भंडारी एवं एक सहायक के वेतन में वृद्धि अक्तूबर 2023 में की गई थी। एंड्रायड फोन पर रोक नहीं होगी।

(For More News Apart from Salary of Ram Mandir priests fixed News in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)