बरेली : गन्ने के खेत में मिली महिला की लाश , दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, उत्तरप्रदेश

बरेली जिले के सिरौली थाना अंतर्गत गांव पिपरिया उपराला में गन्ने के खेत में आज 40 वर्षीय एक महिला का शव मिला। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे ...

Bareilly: Dead body of woman found in sugarcane field, fear of murder after rape

बरेली (उप्र) : जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को एक महिला का शव मिला जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार, बरेली जिले के सिरौली थाना अंतर्गत गांव पिपरिया उपराला में गन्ने के खेत में आज 40 वर्षीय एक महिला का शव मिला। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और गले पर दबाने के नीले निशान तथा खेत में संघर्ष के सबूत मिले हैं। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। 

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने घटनास्थल से लौटने के बाद बताया कि पुलिस की फॉरेंसिक टीम और खोजी कुत्ते मौके पर भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद चीजें ज्यादा स्पष्ट हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि पुलिस महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। अग्रवाल ने कहा कि महिला के शरीर पर चोट के निशान तथा गले पर नीले निशान मिले हैं। अग्रवाल ने कहा कि गला दबाकर तथा दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है, लेकिन पोस्टमॉर्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्र के लोगों से शव की शिनाख्त में मदद करने को कहा है।