उत्तर प्रदेश: सरकार ने गरीबों को बांटे अब तक 4.66 लाख कंबल

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में गरीबों और बेसहारा लोगों को अब तक कुल 4,66,201 कंबल बांटे हैं।

Uttar Pradesh: Government has distributed 4.66 lakh blankets to the poor so far

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के बीच राज्य के गरीबों और बेसहारा लोगों को सरकार की तरफ से अब तक 4.66 लाख कंबल बांटे जा चुके हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सरकार ने राज्य के विभिन्न जिलों में गरीबों और बेसहारा लोगों को अब तक कुल 4,66,201 कंबल बांटे हैं। उन्होंने बताया कि 2023 के शुरुआती 10 दिनों में सरकार की तरफ से 1,79,740 कंबल बांटे गए हैं। सूबे के सभी 75 जिलों में जनप्रतिनिधियों द्वारा कंबल वितरण अभी भी जारी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वयं इसपर नजर रख रहे हैं कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खुले में ना सोना पड़े, ऐसा कोई व्यक्ति न हो जिसके पास कंबल नहीं हो, अलाव की समुचित व्यवस्था हो और रैनबसेरे साफ-सुथरे हों।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने आठ जनवरी को अपने काशी दौरे पर रैन-बसेरों का हाल जाना था और जरूरतमंदों को खुद भोजन और कंबल वितरण किया था। इसके पहले गोरखपुर में भी मुख्यमंत्री ने इन चीजों का वितरण किया था।