तेजस्वी को कांग्रेस नकार चुकी है, इसके बावजूद सत्ता के लोभ में उनका भजन कर रहे: नित्यानन्द राय
देश की अखंडता पर खतरा पैदा करने वालों को देश बर्दाश्त नहीं करेगा: नित्यानन्द राय
Patna News: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने आज कहा कि राजद के नेता तेजस्वी यादव को कांग्रेस ने नकार दिया है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि मुख्यमंत्री जनता तय करेगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार की जनता ऐसे भी कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों को नकार चुकी है।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बिहार में अब कभी भी राजद और कांग्रेस की सरकार नहीं आने वाली है। 2025 के चुनाव में इनका सुफड़ा साफ होने वाला है। तेजस्वी को उन्होंने परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और लोभी बताते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा बार-बार तिरस्कार और अपमान के बावजूद सत्ता के लोभ में कांग्रेस की गोद में बैठे हुए हैं। वे कांग्रेस का भजन गा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने मान-सम्मान खो दिया है। बिहार अब विकास चाहता है और यहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।
भाजपा के नेता नित्यानन्द राय ने कहा कि भारत का बंटवारा नेहरू की जिद और जिन्ना के जिन्न ने करा दिया। महात्मा गांधी इस देश का बंटवारा नहीं चाहते थे। देश को आजादी मिली। पाकिस्तान दूसरा देश बन गया। देश के बंटवारे की नियत में तुष्टिकरण, विभेद और धार्मिक विद्वेष था। पाकिस्तान से हिंदुओं और सिखों को भगाया जाने लगा। लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। माँ-बहनों की इज्जत लूटी गई। इसके बाद भी कांग्रेस कहती है कि विभाजन को भूलिए।
उन्होंने तिरंगा यात्रा को लेकर कहा कि विभाजन की विभीषिका को हम याद कर रहे हैं। अब कोई तुष्टिकरण और देश की अखंडता को खतरा पैदा करना चाहेगा तो यह नहीं चलेगा। ऐसे लोग को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। राजद और कांग्रेस सत्ता के लिए देश को भी नहीं पहचानती हैं
(For moew news apart from Congress has rejected Tejaswi, yet they are singing his praises in greed for power: Nityanand Rai news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)