उप्र: सहारनपुर में महिलाओं से छेड़खानी का वीडियो वायरल, आरोपी युवक गिरफ्तार

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, उत्तरप्रदेश

वीडियो में वह महिलाओं से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के साथ ही चाकू से सरेआम गर्दन काटने की धमकी देते देखा जा रहा है।

UP: Video of molestation of women in Saharanpur goes viral, accused youth arrested

सहारनपुर (उप्र):   सहारनपुर जिले के कुतुबशेर थाना इलाके में महिलाओं से छेड़खानी और धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। युवक का एक वीडियो सार्वजनिक होने के बाद उसे गिरफ़्तार किया गया। वीडियो में वह महिलाओं से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के साथ ही चाकू से सरेआम गर्दन काटने की धमकी देते देखा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) संजीव मांगलिक ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना कुतुबशेर इलाके का निवासी युवक अक्सर अपने हाथों में धारदार हथियार लिए घूमता रहता और आने वाली महिलाओं से छेड़खानी करता और अश्लील इशारे करता था।

उन्होंने बताया कि युवक की यह करतूत सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। मांगलिक ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान शालू हसन निवासी बकरी वाला चौक, मोहल्ला लोहानी सराय के रूप में हुई है। युवक के पास से चाकू भी बरामद किया गया है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।