Cm Yogi Janta Darbar News: CM योगी के जनता दरबार में पहुंची नन्ही फरियादी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।

Cm Yogi Adityanath Janta Darbad Girl Demand To Get Admission In School news in hindi

Cm Yogi Janta Darbar News: आप ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कड़े फैसले और अधिकारियों को फटकार लगाते देखा होगा। लेकिन आज उनका एक बार फिर बड़ा हीं प्यारा अंदाज देखने को मिला जहां उन्होंने 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की समस्याओं का समाधान किया।

तो बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। वहीं एक नन्हीं लड़की भी अपनी फरियाद लेकर सीएम के पास पहुंची। तो सीएम ने बड़े ही प्यार के साथ सकी फरियाद तो सुनी ही, वहीं अधिकारियों को तुरंत इसपर काम के आदेश भी दिए।

बता दें कि जनता दर्शन के दौरान एक लड़की ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्कूल में दाखिला दिलाने की गुहार लगाई। सीएम ने उससे बातचीत की और अधिकारियों को लड़की का दाखिला कराने के निर्देश दिए।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद लड़की काफी खुश नजर आई। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त भी किया।

(For More News Apart From Cm Yogi Adityanath Janta Darbad Viral Video Girl Demand To Get Admission In School News In Hindi, Stay Tuned To rozana Spokesman Hindi)