Uttrakhand Bus Accident: पर्यटकों से भरा वाहन खाई में गिरा, 2 की मौत,14 घायल
कैंची धाम से लौट रहे थे यात्री।
Uttrakhand Bus Accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में कैंची धाम से लौट रहे पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर देर रात ज्योलीकोट के पास दोगांव क्षेत्र में मटियाली बैंड के पास अनियंत्रित होकर लगभग 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में कुल 16 लोग सवार थे। (Vehicle full of tourists falls into ditch in uttrakhand news in hindi)
जानकारी के अनुसार दिल्ली के बदरपुर निवासी 15 पर्यटकों का दल बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आया हुआ था। दर्शन के बाद शनिवार देर रात पर्यटक टेंपो ट्रैवलर से दिल्ली लौट रहे थे। करीब 12.30 बजे ज्योलीकोट के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिर गई। हादसा होते ही सवारों की चीखपुकार मच उठी।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे तक चलाए गए रेस्क्यू अभियान के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने रोहतक, हरियाणा के वाहन चालक सोनू सिंह और पर्यटक गौरव बंसल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
(For more news apart from Vehicle full of tourists falls into ditch in uttrakhand news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)