Uttrakhand Weather: उत्तराखंड में आज घना कोहरा और बादलों के कारण ठंड बढ़ी, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भी बारिश नहीं हुई है।
Uttrakhand Weather Update: आज राज्य के मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बादलों की मौजूदगी से ठंड में वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने फिलहाल राज्य के किसी भी क्षेत्र के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। (Dense fog and clouds intensified the cold in Uttarakhand today news in hindi)
राजधानी देहरादून में मौसम ज्यादातर साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई है।
देहरादून में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंतनगर में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालाँकि मैदानी इलाकों में सुबह और देर रात हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है।
(For more news apart from Dense fog and clouds intensified the cold in Uttarakhand today news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)