Uttrakhand Weather Update: उत्तराखंड में झमाझम बारिश का दौर जारी, 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहे
Uttrakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज, 10 अक्टूबर को मौसम कैसा रहेगा, इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा, देहरादून में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। (Heavy rain continues in Uttarakhand news in hindi)
उत्तराखंड में आज सुबह कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, जबकि कुछ जगहों पर धूप खिली है। अल्मोड़ा शहर को सुबह कोहरे ने ढक लिया था। राज्य में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी है।
मानसून की विदाई के बाद कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था, लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के कारण मौसम पूरी तरह बदल गया है।
देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन दिन में मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। राहत की बात यह है कि विभाग ने अभी तक कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।
(For more news apart from Heavy rain continues in Uttarakhand news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)