Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में और बढ़ेगी ठंड, 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
उत्तरकाशी के हर्षिल में हल्की बर्फबारी हो रही है।
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम फिर से बदलने वाला है। आज, 18 फरवरी को राज्य के पांच पर्वतीय जिलों—उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार, जिन क्षेत्रों की ऊंचाई 3300 मीटर या उससे अधिक है, वहां हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। अनुमान है कि अगले दो दिनों तक पहाड़ों में यही मौसम बना रहेगा। (Possibility of rain and snowfall in 5 districts in Uttarakhand news in hindi)
मैदानी क्षेत्रों में लोगों को फिलहाल राहत की उम्मीद है। मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा और अच्छी धूप खिलने से दिन के समय तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
राजधानी देहरादून में आज आसमान में बादलों के रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान लगभग 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी।
यदि सोमवार, 16 फरवरी का मौसम देखें तो पूरे प्रदेश में मौसम साफ और सुहावना रहा। किसी भी जिले में न तो बारिश हुई और न ही बर्फबारी दर्ज की गई। दिनभर हल्की से मध्यम धूप खिली रही, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली, हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रहा।
आगे के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 फरवरी को चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, 20 और 21 फरवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है।
(For more news apart from Possibility of rain and snowfall in 5 districts in Uttarakhand news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)