Weather Update: प्रदेश में 6 दिन खिलेगी धूप, मानसून विदा होते ही बढ़ने लगी गर्मी 14 शहरों का पारा 30°पार

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, उत्तराखंड

प्रदेश का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है।

The state will experience six days of sunshine news in hindi

Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले 6 दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में वृद्धि हो सकती है। मानसून की विदाई के बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है, और पिछले 5-6 दिनों से खिल रही धूप के कारण तापमान में उछाल आया है। (The state will experience six days of sunshine news in hindi) 

प्रदेश का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया है। आमतौर पर ठंडे रहने वाले केलांग के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 5.6 डिग्री और कल्पा के तापमान में 5.2 डिग्री का उछाल रिकॉर्ड किया गया है।

रात के समय न्यूनतम तापमान भी नॉर्मल से ज्यादा चल रहा है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले छह दिन तक धूप खिलने का पूर्वानुमान है। इससे खासकर दिन के तापमान में उछाल आएगा। मनाली का न्यूनतम तापमान भी 5.1 डिग्री के उछाल के साथ 15.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

वहीं, उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने और गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है जबकि राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना ।

देहरादून में आज आसमान  साफ़ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है जबकि कुछ क्षेत्री में गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। आज देहरादून का  अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस औऱ न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस  बने रहने की संभावना है।

(For more news apart from The state will experience six days of sunshine news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)