आरबीआई ने रेपो रेट 5.25% पर बरकरार रखा, FY26 के लिए GDP ग्रोथ 7.4% तक बढ़ाई, जानें RBI MPC के बड़े फैसले
केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विकास दर के अनुमान को 7.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया है।
RBI MPC Decisions: भारतीय रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा गया है, जिसका मतलब है कि आपके लोन की ईएमआई पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा। रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट को यथावत रखने का फैसला किया गया है। (RBI Maintains Repo Rate at 5.25%, Revises FY26 GDP Growth Upwards)
एमपीसी बैठक के फैसले की जानकारी देते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर ने कहा कि जहां वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बनी हुई है, वहीं भारत में महंगाई पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि महंगाई दर आरबीआई की निर्धारित सीमा से नीचे बनी हुई है और करीब 4 फीसदी के आसपास है, जिससे साफ है कि देश की अर्थव्यवस्था और उद्योगों पर महंगाई का कोई बड़ा दबाव नहीं है।
जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाते हुए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि अगले दो दिनों में भारत को जीडीपी और महंगाई दोनों के लिए नया बेस ईयर मिलने वाला है। उन्होंने बताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था लचीली बनी हुई है और घरेलू मांग व महंगाई के संकेत सकारात्मक हैं।
केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विकास दर के अनुमान को 7.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया है। गवर्नर ने कहा कि बजट 2026 में घोषित कई कदम विकास को बढ़ावा देने वाले होंगे और उन्हें उम्मीद है कि सेवाओं के निर्यात में मजबूती बनी रहेगी।
उन्होंने कहा कि बजट 2026 में घोषित कई कदम विकास के अनुकूल होंगे और इससे सेवाओं के निर्यात में मजबूती बनी रहेगी। इसके साथ ही, उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता और संभावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का भी उल्लेख किया और कहा कि इन डील्स से भारत के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
रेपो रेट में कोई बदलाव न होने के बाद शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 340 अंक टूटकर 83,000 के नीचे चला गया, जबकि निफ्टी 150 अंक गिरकर 25,500 के नीचे कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी में भी लगभग 300 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। आज ऑटो, बैंकिंग और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में कमजोरी रही। बीएसई ऑटो इंडेक्स 542 अंक गिरकर 60,803 पर आ गया, बीएसई बैंकएक्स 158 अंक टूटकर 67,378 पर पहुंचा, जबकि बीएसई रियल्टी इंडेक्स 49 अंक गिरकर 6,343 पर बंद हुआ।
(For more news apart from RBI Maintains Repo Rate at 5.25%, Revises FY26 GDP Growth Upwards news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)