अमीरों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग से आगे निकले मुकेश अंबानी, जानिए कितनी है नेटवर्थ

Rozanaspokesman

अन्य, बिजनेस

लिस्ट में गौतम अडानी 21वें से 23वें स्थान पर खिसक गए हैं।

Mukesh Ambani overtakes Mark Zuckerberg in the list of rich, know how much net worth

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक बार फिर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में पीछे छोड़ दिया हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अंबानी 13वें से 12वें स्थान पर आ गए हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति में सोमवार को 1.04 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जिससे वह एक स्थान ऊपर आ गए हैं। अब उनकी कुल संपत्ति 85.8 अरब डॉलर है। जबकि जुकरबर्ग की नेटवर्थ 85.5 अरब डॉलर है।

इस लिस्ट में गौतम अडानी 21वें से 23वें स्थान पर खिसक गए हैं। हिंडनबर्ग रिपोर्ट की वजह से उन्हें इस साल अब तक 63.5 अरब डॉलर की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। अदाणी समूह के शेयरों में सोमवार को गिरावट के कारण अडानी की कुल संपत्ति में 4.78 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

 लिस्ट में फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट पहले नंबर 1 पर कायम

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के टॉप 10 अरबपतियों में फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट हमेशा की तरहपहले नंबर पर हैं, उनकी कुल संपत्ति 208 अरब डॉलर है। इस साल अब तक, उन्होंने 46 बिलियन डॉलर की संपत्ति अर्जित की है और नंबर एक कमाने वाले बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर एलन मस्क हैं,उनके पास 170 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 33.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। तीसरे नंबर पर जेफ बेजोस हैं, जिनकी संपत्ति में इस साल अब तक 22.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। उनकी कुल संपत्ति 130 अरब डॉलर है।

चौथे नंबर पर केवल एक अमेरिकी है। बिल गेट्स 125 अरब डॉलर के साथ इस स्थान पर हैं। इस साल अब तक उनकी संपत्ति में 16.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। पांचवें नंबर पर अमेरिकी वॉरेन बफेट हैं। उनकी नेटवर्थ 114 अरब डॉलर है और उन्होंने इस साल अब तक 6.78 अरब डॉलर की कमाई की है। लैरी एलिसन 109 अरब डॉलर के साथ छठे स्थान पर हैं और इस साल अब तक उनकी संपत्ति 17.2 अरब डॉलर बढ़ी है।

स्टीव वाल्मर 108 अरब डॉलर के साथ सातवें स्थान पर हैं। उनकी कमाई में भी 21.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। लैरी पेज 99.4 अरब डॉलर के साथ आठवें नंबर पर हैं और उनकी नेटवर्थ इस साल 16.4 अरब डॉलर बढ़ी है। सर्गेई ब्रिन नौवें स्थान पर हैं। उनके पास 95 अरब डॉलर की संपत्ति है। उन्होंने इस साल 16.4 अरब डॉलर की कमाई की है।

लिस्ट में शीर्ष दस में अमेरिकी अरबपतियों का दबदबा है। 10वें नंबर पर फ्रांस के फ्रेंकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स हैं, जिनकी नेटवर्थ 94 अरब डॉलर है और उन्होंने इस साल 22.5 अरब डॉलर की कमाई की है।