Trump Tariff: भारतीय सोलर निर्यात को झटका! अमेरिका ने लगाया 126% काउंटरवेलिंग ड्यूटी

Rozanaspokesman

अन्य, बिजनेस

ये शुल्क 24 फरवरी से अमेरिकी प्रशासन द्वारा सभी देशों पर लागू किए गए 10 प्रतिशत सामान्य शुल्क के अतिरिक्त होंगे।

As solar exports face near-term hit from Trump's 126% duty

Trump 126% solar duty: अमेरिका ने भारत पर अनुचित सब्सिडी देने का आरोप लगाते हुए कुछ भारतीय सौर उत्पादों के आयात पर 125.87 प्रतिशत की प्रारंभिक प्रतिकारी शुल्क (काउंटरवेलिंग ड्यूटी) लगाने की घोषणा की है। (Solar exports face near-term hit from Trump's 126% duty news in hindi) 

इसके साथ ही अमेरिका ने इंडोनेशिया और लाओस से आयात होने वाले ‘क्रिस्टलाइन सिलिकॉन फोटोवोल्टिक सेल’—चाहे वे मॉड्यूल में संयोजित हों या नहीं—पर भी अलग-अलग दरों से शुल्क लगाने की घोषणा की है।

अमेरिकी आदेश के मुताबिक, 24 फरवरी 2026 को अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने भारत, इंडोनेशिया और लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक (लाओस) से आयातित क्रिस्टलाइन सिलिकॉन फोटोवोल्टिक सेल—चाहे वे मॉड्यूल में संयोजित हों या नहीं (सोलर सेल)—के संबंध में प्रतिकारी शुल्क जांच के अपने प्रारंभिक निष्कर्षों की घोषणा की।

ये शुल्क 24 फरवरी से अमेरिकी प्रशासन द्वारा सभी देशों पर लागू किए गए 10 प्रतिशत सामान्य शुल्क के अतिरिक्त होंगे।

आदेश के अनुसार, अमेरिका में भारत से सौर उत्पादों का आयात 2022 में 8.386 करोड़ अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024 में 79.26 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया।

आदेश में कहा गया है, “यदि जांच स्थगित नहीं की गई, तो इन प्रतिकारी शुल्क (सीवीडी) जांचों पर अंतिम निर्णय छह जुलाई 2026 को जारी किए जाएंगे।” वाणिज्य विभाग भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आयातित सोलर सेल्स के संबंध में समानांतर रूप से एंटी-डंपिंग शुल्क की जांच भी कर रहा है।

प्रतिकारी शुल्क का उद्देश्य घरेलू कंपनियों को सब्सिडी वाले आयात में बढ़ोतरी से होने वाले संभावित नुकसान से बचाना है।

(For more news apart from As solar exports face near-term hit from Trump's 126% duty news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)