अहमदाबाद के निजी स्कूल के छात्रों ने विकसित किया AI-आधारित ‘डर्मा विजन’ ऐप, त्वचा रोगों की करेगा पहचान

Rozanaspokesman

अन्य, सेहत

इसमें कहा गया है कि वास्तविक दुनिया में किए गए परीक्षणों ने नवाचार की विश्वसनीयता और सामाजिक प्रासंगिकता को और मजबूत किया है।

AI skin health app Derma Vision by Ahmedabad students flags 50 cases at screening

Health News: अहमदाबाद के एक निजी स्कूल के छात्रों ने एआई-आधारित त्वचा स्वास्थ्य जागरूकता ऐप विकसित किया है, जिसने त्वचा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लगभग 50 ऐसे लोगों की पहचान की है, जिन्हें विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श की आवश्यकता थी। स्कूल द्वारा जारी बयान में बताया गया कि ‘डर्मा विजन’ नामक इस ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

यह ऐप जनवरी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में आयोजित ‘विज्ञानत्रम नेशनल चैम्पियनशिप 2026’ में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ नवाचारी विचार का पुरस्कार जीत चुका है। इस प्रतियोगिता में देशभर के 49 स्कूलों ने भाग लिया था।

बयान में यह भी कहा गया कि वास्तविक परिस्थितियों में किए गए परीक्षणों ने इस नवाचार की विश्वसनीयता और सामाजिक उपयोगिता को और अधिक मजबूत किया है।

महिला दिवस जागरूकता कार्यक्रम के तहत अहमदाबाद के उद्गमवर्स स्कूल की शिक्षिकाओं और प्रशासनिक कर्मचारियों समेत 450 से अधिक महिलाओं ने एआई-आधारित त्वचा जांच करवाई। जांच के दौरान लगभग 50 प्रतिभागियों में त्वचा संबंधी ऐसे लक्षण पाए गए, जिनके लिए विशेषज्ञ त्वचा चिकित्सक से परामर्श की आवश्यकता बताई गई।

बयान में कहा गया कि इस पहल ने समय पर जागरूकता और शीघ्र चिकित्सकीय हस्तक्षेप के महत्व को रेखांकित किया है।

(For more news apart from AI skin health app Derma Vision by Ahmedabad students flags 50 cases at screening news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)