Health News: मोटापा बना जानलेवा! संक्रामक बीमारियों में 70% तक बढ़ जाता है मृत्यु जोखिम
शोध टीम ने यूके बायोबैंक और फिनलैंड से प्राप्त 5.40 लाख से अधिक लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया।
Health News: मोटापे से ग्रस्त लोगों में फ्लू, कोरोना वायरस और निमोनिया जैसी संक्रामक बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती होने या मौत का जोखिम 70 प्रतिशत अधिक होता है। यह जानकारी ‘द लांसेट’ पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में दी गई है। (Obesity Raises Risk Of Hospitalisation, Death From Infections By 70% news in hindi)
शोधकर्ताओं ने बताया कि 2023 में संक्रमण से होने वाली हर 10 मौतों में से एक मोटापे से जुड़ी थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मोटापे के वैश्विक प्रभाव को समझते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
ब्रिटेन और फिनलैंड के शोधकर्ताओं ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान मोटापे से ग्रस्त लोगों में सार्स-कोव-2 संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु का जोखिम अधिक पाया गया।
शोध टीम ने यूके बायोबैंक और फिनलैंड से प्राप्त 5.40 लाख से अधिक लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया।
शोधकर्ताओं ने बताया कि 5,40,000 से अधिक लोगों पर किए गए अध्ययन से यह सामने आया है कि मोटापे से ग्रस्त व्यक्तियों में संक्रामक बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु का जोखिम 70 प्रतिशत अधिक होता है। वहीं, गंभीर मोटापे से पीड़ित लोगों में यह जोखिम तीन गुना तक बढ़ जाता है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, 2023 में संक्रामक रोगों से हुई कुल 54 लाख मौतों में से लगभग छह लाख मौतों (10.8 प्रतिशत) में मोटापा एक प्रमुख कारण हो सकता है।
(For more news apart from Obesity Raises Risk Of Hospitalisation, Death From Infections By 70%: Study news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)