JEE Mains में जुड़वा भाइयों ने हासिल किए 99.99 परसेंटाइल, IIT के बाद IAS है टारगेट

Rozanaspokesman

अन्य, पॉजीटिव स्टोरी

दोनों ने एक ही शिफ्ट में पेपर दिया और एक ही किताब पढ़ाई कर सेम नंबर हासिल किया है।

Twin Brothers Score 99.99 Percentile After Studying From the Same Book

Odisha News: कोटे में पढ़ाई कर रहे जुड़वां भाई महरूफ अहमद खान और मसरूर अहमद खान इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों ने जॉइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेंस जैसी कठिन परीक्षा में 99.99 परसेंटाइल हासिल किया है। उन्होंने एक ही शिफ्ट में पेपर दिया और समान स्कोर प्राप्त किया — 300 में से 285 अंक। भुवनेश्वर के रहने वाले ये जुड़वां भाई कोटा के एलन करियर इंस्टिट्यूट के छात्र हैं।

7 मई 2008 को जन्मे ये दोनों भाई स्कूल से लेकर कोचिंग तक हमेशा साथ पढ़ते रहे हैं और उनकी आदतें भी एक जैसी हैं। बच्चों को कभी अकेला महसूस न हो, इसके लिए उनकी मां डॉ. जीनत बेगम ने अपना डॉक्टर का करियर छोड़ दिया। उन्होंने 1990 के दशक में सरकारी नौकरी में गायनेकोलॉजिस्ट के रूप में काम किया था।

2023 में कोटा आने के बारे में जीनत बेगम ने बताया कि वे साल 2023 में कोटा आए थे, शुरुआत में केवल ओलंपियाड की तैयारी के लिए, क्योंकि दोनों भाई अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड के लिए क्वालीफाई कर चुके थे। बाद में उन्होंने JEE की कोचिंग करने का फैसला किया। उन्होंने आगे बताया कि दोनों भाई बचपन से ही होशियार रहे हैं। महरूफ ने कक्षा 10 में 95.2% और मसरूर ने 97.2% अंक प्राप्त किए थे।

एक-दूसरे से करते थे प्रतियोगिता

दोनों जुड़वां भाइयों ने पढ़ाई के लिए एक जैसी योजना और टाइम टेबल अपनाई और अक्सर परीक्षाओं में एक-दूसरे से प्रतियोगिता करते थे। लेकिन अगर किसी एक को कम अंक मिलते, तो वे हमेशा एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें शुरू से ही मैथ्स में रुचि थी, इसलिए उन्होंने मेडिकल की बजाय इंजीनियरिंग का विकल्प चुना। दोनों का लक्ष्य IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में B.Tech करना है।

परिवार के अनुसार, दोनों का पढ़ाई का तरीका भी लगभग समान था। दोनों भाई हमेशा एक ही किताब लेकर पढ़ाई करते थे। इतना ही नहीं, दोनों के चश्मे का नंबर, जूते का साइज और दिनचर्या तक भी लगभग समान है।

(For more news apart from Twin Brothers Score 99.99 Percentile After Studying From the Same Book news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)