Year Ender 2023: साल 2023 में भारत ने अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, बड़े-बड़े देशों को छोड़ा पीछे

Rozanaspokesman

अन्य, पॉजीटिव स्टोरी

आपको बताते हैं साल 2023 भारत के लिए कैसे खास रहा और इस साल में  भारत द्वारा हासिल की गई कुछ खास उपलब्दधियां क्या रहीं।

Year Ender 2023 India made many records in the year 2023

Year Ender 2023, India made many records in the year 2023: नया साल 2024 आने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं। जिसके लिए सभी इंतजार कर रहे हैं. वहीं साल 2023 अपने आखरी दिनों में है.  इस साल ने भारत को कई घाव दिए तो वहीं यह साल भारत के लिए काफी शानदार भी रहा.  इस साल भारत ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए.  कईं ऐसे मौके आए जब देश को गर्व महसूस हुआ तो चलिए आपको बताते हैं साल 2023 भारत के लिए कैसे खास रहा और इस साल में  भारत द्वारा हासिल की गई कुछ खास उपलब्दधियां क्या रहीं।

 ये भी पढ़ें : Year Ender 2023: मणिपुर हिंसा से लेकर बालासोर हादसे तक... साल 2023 ने दिए कईं घाव

चंद्रयान-3 ने कर दिखाया कमाल

साल 2023 वैसे तो कईं मायनों में भारत के लिए खास रहा.  लेकिन चंद्रयान-3 सफलता ने भारत को पुरी दुनियां में सर्वश्रेष्ठ बनाया। चंद्रयान-3 सफलता से भारत ने इतिहास रचा. इस साल भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बना. इसरो ने पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया. इसके साथ ही भारत संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के साथ चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया. चंद्रयान-3 मिशन को 14 जुलाई, 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया गया था. यह पल पुरे भारतीय को गर्व महसूस कराता है. 

 5जी रोलआउट का रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें : Year Ender 2023: साल 2023 बॉलीवूड सेलेब्स के लिए रहा खास, कियारा से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने पाया हमसफर

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

उत्तराखंड के गंगोत्री में 2,00,000वीं 5जी साइट का शुभारंभ केंद्रीय संचार, रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था. दरअसल इसके साथ पूरी दुनिया में सबसे तेज़ 5जी रोलआउट का रिकॉर्ड बना जिसके तहत हर मिनट एक साइट स्थापित की गई. 700 जिलों को कवर करने वाली 2,00,000 साइट 8 माह में स्थापित की गई थी.

सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

भारत इस साल दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार भारत की दूसरी तिमाही की वृद्धि दर दुनिया में सबसे अधिक रही और देश सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी गति बरकरार रखे हुए है.

डिजिटल पेमेंट में टॉप पर भारत 

साल 2023 में भारत डिजिटल पेमेंट टॉप पर रहा. साल 20२२ में भारत में 89.5 मिलियन डिजिटल पेमेंट किये गए.

दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील

साल 2023 में टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने फ्रांस की एयरबस और अमेरिकी विमान निर्माता बोइंग से 470 यात्री विमान खरीदने का सौदा किया जो दुनिया की सबसे बड़ी कमर्शियल एयरक्राफ्ट डील थी. इस डील ने वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को मजबूत कर दिया.   

दुनिया की सबसे लंबी और स्वदेश निर्मित नदी क्रूज 

इस साल ऊारत ने स्वेदेश निर्मित दुनिया की सबसे लंबी नदी क्रूज - एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई गई. जो दुनिया में चर्चा का विषय बन गयी थी. एमवी गंगा विलास एक क्रूज है जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी से अपनी यात्रा शुरू किया और बांग्लादेश के रास्ते असम के डिब्रूगढ़ तक पहुंचने के लिए 51 दिनों में लगभग 3,200 किमी की यात्रा किया है.

एशियन गेम्स में बनाए रिकॉर्ड

भारत ने इस साल एशियन गेम्स  में भी अपना परचम लहराया। चीन के हांगझोउ में 23 सितंबर से लेकर 8 अक्टूबर तक आयोजित इस साल का 19 वां एशियन गेम्स भारत के लिए गौरव का पल लाया. जहां भारत के कई खिलाड़ियों अपने प्रदर्शन से इतिहास रच दिए.  भारत ने इस बार एशियन गेम्स में 107 मेडल अपने नाम किए. जो कि एक एतिहासिक रिकोर्ड बन गया है.