Shardiya Navratri 2025 News : जानें कब हो रही नवरात्रि की शुरुआत, कैसे करें कलश स्थापना
प्रातःकाल मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 11 मिनट से सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक।
Shardiya Navratri 2025 News : शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर, 2025 (सोमवार) से शुरू हो रही है और 2 अक्टूबर, 2025 को दशमी तिथि के दिन इसका समापन होगा। इस साल माता दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है, जिसे बहुत ही शुभ माना जाता है।
कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त
नवरात्रि का पहला दिन कलश स्थापना (घटस्थापना) के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं:
प्रातःकाल मुहूर्त: सुबह 6 बजकर 11 मिनट से सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक।
कलश स्थापना की विधि और सामग्री
कलश स्थापना के लिए आवश्यक सामग्री में जौ बोने के लिए मिट्टी का बर्तन, साफ मिट्टी, जौ, गंगाजल, सुपारी, हल्दी की गांठ, सिक्का, आम के पत्ते, नारियल, रोली, कलावा (मौली), और लाल चुनरी शामिल हैं।
कलश स्थापना की विधि:
सबसे पहले पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और एक लकड़ी की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं।
अब एक मिट्टी के बड़े पात्र में थोड़ी मिट्टी डालकर उसमें जौ के बीज फैलाएं। इसके ऊपर मिट्टी और जौ की एक और परत डालें और हल्का पानी छिड़कें।
इसके बाद एक मिट्टी या पीतल का कलश लें और उस पर कलावा बांधें और स्वास्तिक बनाएं।
कलश में गंगाजल, सुपारी, हल्दी की गांठ, सिक्का, लौंग और इलायची डालें।
कलश के मुख पर आम के पांच पत्ते रखें।
अब एक नारियल को लाल चुनरी से लपेटकर उसे कलश के ऊपर स्थापित करें। ध्यान रखें कि नारियल का मुख आपकी तरफ हो।
इसके बाद इस कलश को जौ वाले पात्र के बीचों-बीच स्थापित कर दें।
कलश के बगल में देवी दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और विधि-विधान से पूजा शुरू करें।
यह वीडियो आपको घटस्थापना करने का सही और सरल तरीका बताता है।
(For more news apart from Know when Navratri start and Kalash sthapna muhrat news in hindi, stay tuned to Rozana spokesman Hindi)