October Holiday List 2024:अक्टूबर में छुट्टियां ही छुट्टियां, बच्चों के साथ बड़ों की भी मौज, पूरे महीने की हॉलीडे लिस्ट

Rozanaspokesman

अन्य, सोशल

अक्टूबर के दूसरे दिन यानी गांधी जयंती से नवरात्रि की आधिकारिक छुट्टी शुरू होती है।

October Holiday list 2024

October Holiday list 2024: सितंबर का महीना खत्म होने में बस दो दिन बचे हैं. अगला महीना अक्टूबर छुट्टियों से भरा होगा क्योंकि देश में त्योहारी सीजन भी शुरू होने जा रहा है.  ऐसे में यह महीना छुट्टियों से भरा होने वाला है. अक्टूबर महीने में कई दिन बैंक और दफ्तर बंद रहेंगे। स्कूलों में भी छुट्टियों की घोषणा की जाएगी. ऐसे में अगर आप त्योहारी सीजन में कहीं घूमने या बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए.

अक्टूबर के दूसरे दिन यानी गांधी जयंती से नवरात्रि की आधिकारिक छुट्टी शुरू होती है। 2 अक्टूबर को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश है। बैंक, सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इसी महीने में दुर्गा पूजा भी मनाई जाती है. इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर लगातार तीन दिनों तक छुट्टी (स्कूल बंद) रहेगी. यानी 11, 12 और 13 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी. ऐसे में बच्चों की मौज होने वाली है.

अक्टूबर में छुट्टियां ही छुट्टियां

अक्टूबर में 7 सार्वजनिक अवकाश हैं। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, कुछ छुट्टियां राज्य-विशिष्ट हैं। आइए एक नजर डालते हैं सार्वजनिक छुट्टियों पर...

2 अक्टूबर- गांधी जयंती के मौके पर देशभर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
6 अक्टूबर- इस दिन रविवार है. इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा.
11 अक्टूबर- दुर्गा पूजा के नाओमी के मौके पर सरकारी छुट्टी रहेगी.
12 अक्टूबर- विजयादशमी के मौके पर छुट्टी रहेगी.
13 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी।
20 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी।
27 अक्टूबर- रविवार की छुट्टी।
29, 30, 31 अक्टूबर 2024 - दिवाली (लगातार 3 छुट्टियां)

(For more news apart from October Holiday list 2024 news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman