मुंबई : नए साल के जश्न के दौरान 12 साल की लड़की से छेड़छाड़, 29 वर्षीय आरोपी ने..

Rozanaspokesman

राज्य

एक अधिकारी ने कहा कि लड़की और आरोपी रविवार लड़के करीब तीन बजे डांस कर रहे थे, तभी आरोपी ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ।

Mumbai: A 12-year-old girl was molested during the New Year celebrations, the 29-year-old accused ..

मुबंई : मुंबई के उपनगरीय जुहू के एक फाइव स्टार होटल में नए साल के जश्न के दौरान एक 12 वर्षीय लड़की से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, नए साल की पूर्व संध्या पर लड़की अपने माता-पिता के साथ होटल आई थी और 29 वर्षीय आरोपी भी वहां मौजूद था।

एक अधिकारी ने कहा कि लड़की और आरोपी रविवार लड़के करीब तीन बजे डांस कर रहे थे, तभी आरोपी ने कथित तौर पर उसे गलत तरीके से छुआ।

उन्होंने कहा कि लड़की ने इसकी जानकारी अपने माता-पिता को दी और होटल के कर्मचारियों को भी सूचित किया। घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया गया ।

अधिकारी ने कहा कि एक शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला से छेड़छाड़) और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।