Kolkata Emergency Landing: काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता में आपातकालीन लैंडिंग, 236 यात्री सुरक्षित

Rozanaspokesman

राज्य

शुरुआती जानकारी के मुताबिक विमान के दाहिने इंजन में आग लगने की आशंका के बाद फ्लाइट को उतारा गया।

Turkish Airlines Aircraft Lands In Kolkata After Right Engine Catches Fire

Kolkata Emergency Landing: पश्चिम बंगाल के कोलकाता हवाई अड्डे पर तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट की फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई। यह विमान काठमांडू से इस्तांबुल जा रहा था। कोलकाता हवाई अड्डे पर फ्लाइट TK 727 ने आपातकालीन लैंडिंग की, क्योंकि विमान के कैप्टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दाहिने इंजन में संभावित आग लगने की जानकारी दी।

यह फ्लाइट दोपहर 2:49 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NSCBI) पर उतरी, जिसमें 236 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार विमान फिलहाल हवाई अड्डे पर ही है और उसका निरीक्षण जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तुर्की एयरलाइंस के विमान के इंजन में चिंगारी दिखने के कारण यह आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।

तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट TK 727 काठमांडू से इस्तांबुल के लिए रवाना हुई थी, जब पायलट ने कोलकाता के आसमान में दाहिने इंजन में चिंगारी देखी। इसके बाद पायलट ने तुरंत कोलकाता एटीसी से संपर्क किया और हरी झंडी मिलने पर फ्लाइट ने आपातकालीन लैंडिंग की। फिलहाल विमान की मरम्मत जारी है और यात्री एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले मंगलवार को मुंबई में भी हवाई अड्डे से जुड़ी बड़ी घटना हुई थी। यहां एअर इंडिया और इंडिगो की दो फ्लाइट्स के पंख आपस में टकरा गए थे। इस घटना के बाद दोनों विमानों को जांच के लिए रोक दिया गया। यह घटना तब हुई जब एअर इंडिया का विमान एयरपोर्ट से रवाना हो रहा था और इंडिगो की फ्लाइट लैंड कर रही थी।

गौरतलब है कि मुंबई एयरपोर्ट पर समानांतर रनवे हैं। दोनों ही विमान एयरबस A320 मॉडल के थे। एअर इंडिया के प्रवक्ता के अनुसार, 3 फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट AI2732 में देरी हुई थी। इसका कारण यह था कि निर्धारित टेकऑफ से पहले विमान टैक्सीवे पर इंतजार कर रहा था और इसी दौरान एक अन्य फ्लाइट के संपर्क में आ गया। दोनों विमानों के पंखों के किनारे टकराने से हमारी फ्लाइट के पंख के किनारे को नुकसान हुआ।

(For more news apart from Turkish Airlines Aircraft Lands In Kolkata After Right Engine Catches Fire news in hindi,stay tuned to Rozanaspokesman hindi)