Darjeeling Landslides: दार्जिलिंग में भूस्खलन और बाढ़ से तबाही, 9 लोगों की मौत, इंटरनेट बंद

Rozanaspokesman

राज्य

 Darjeeling Landslides Update: दार्जिलिंग में भारी बारिश से तबाही

Landslides and floods wreak havoc in Darjeeling news in hindi

 Darjeeling Landslides Update: दार्जिलिंग में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग लापता हैं। राहत और बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमों ने बताया कि भूस्खलन ने कई घरों को मलबे में बदल दिया है और प्रमुख सड़कों को नुकसान पहुंचाया है। कई गांव पूरी तरह से अलग-थलग पड़ गए हैं।

दार्जिलिंग में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। दार्जिलिंग के एसडीओ रिचर्ड लेप्चा ने बताया कि मीरिक लेक क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां एनडीआरएफ ने राहत अभियान शुरू किया है। सर्सली, जसबीरगांव, मीरिक बस्ती, धार गांव और मीरिक लेक क्षेत्र में कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। धार गांव में मिट्टी के दबाव से कई घरों को नुकसान पहुंचा, लेकिन चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत और बचाव कार्य जारी है 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और खिसकते ढलानों के कारण राहत कार्य में काफी कठिनाई आ रही है. कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और मलबे को हटाना मुश्किल हो रहा है. मुख्य मार्ग जैसे मीरिक-सुखियापोखरी रोड पर यातायात बाधित हो गया है, जबकि कई हिलटॉप बस्तियों में संचार सेवा बाधित है.

 भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उप-हिमालयी क्षेत्र दार्जिलिंग और कालिम्पोंग में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. घटना को लेकर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'मैं चिंतित और सतर्क हूं, हमारे राज्य के उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के कई क्षेत्रों में रात भर अचानक हुई भारी बारिश और राज्य में बाहर से बहने वाले अत्यधिक नदी जल के कारण बाढ़ आ गई है.

कल रात 12 घंटे में उत्तर बंगाल में अचानक 300 मिमी से अधिक बारिश हुई, और इसी दौरान संकोष नदी में अत्यधिक जल प्रवाह हुआ जिससे सामान्य रूप से भूटान और सिक्किम से बहने वाली नदियों पानी की मात्रा भी बढ़ गई. इस वजह से कई आपदाएं उत्पन्न हुईं. उन्होंने राहत-बचाव कार्य को और तेज करने का निर्देश दिया है.

(For more news apart from Landslides and floods wreak havoc in Darjeeling news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)