Nepal Weather News: नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही, एयरपोर्ट्स ठप और स्कूल-दफ्तर बंद,देशभर में दो दिन की छुट्टी घोषित

Rozanaspokesman

राज्य

नेपाल में राहत और बचाव के लिए सेना के नाइट विजन हेलिकॉप्टर को स्टैंडबाय पर रखा गया है.

Nepal has been hit hard by 24-hour rain news in hindi

Nepal Weather News: नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शुक्रवार शाम से हो रही लगातार बारिश के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है, और काठमांडू को जोड़ने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने अगले तीन दिनों के लिए सभी रास्तों को बंद करने का फैसला किया है।

नेपाल में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. इसके चलते दर्जनों स्थानों पर भूस्खलन हुआ और नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गए। इस कारण सैकड़ों वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। प्रशासन ने अगले तीन दिनों के लिए काठमांडू से बाहर जाने और काठमांडू आने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपने घरों में रहने और बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

बारिश के कारण देशभर के एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है. सभी आंतरिक उड़ानों पर अगले 2 दिन के लिए रोक लगा दी गई है. काठमांडू का त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट भी बंद है, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सभी डोमेस्टिक एयरलाइंस कंपनियों ने मौसम के सुधार नहीं होने तक फ्लाइट्स के रद्द होने की सूचना जारी की है. देश के कई एयरपोर्ट्स के रनवे पर पानी भरने की जानकारी दी गई है.

वहीं,नेपाल सरकार ने भारी बारिश और बाढ़ के खतरे को देखते हुए रविवार और सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में सूचना जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कार्यालयों और अस्पतालों जैसी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी विभागों में अवकाश रहेगा। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं और प्रशासन ने लोगों से अपने घरों में रहने और बाहर न निकलने की अपील की है। इसके अलावा, काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सहित कई एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और आंतरिक उड़ानों पर भी रोक लगा दी गई है।

सरकार ने लोगों को सतर्क रहने, सुरक्षित स्थान पर रहने और घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है. सभी हेलिकॉप्टर कंपनियों को स्टैंडबाय पर रहने को कहा गया है. सेना के नाइट विजन हेलिकॉप्टर को काठमांडू के एयरपोर्ट पर तैयारी अवस्था में रखा गया है.

(For more news apart from Nepal has been hit hard by 24-hour rain news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)