MP Road Accident News : जबलपुर में ट्रैक्टर का भयानक हादसा, 5 बच्चों की मौत

राज्य

जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये और घायलों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है।

Horrible tractor accident in Jabalpur news in hindi

MP Road Accident News in Hindi: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज एक ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे में 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा तेज रफ्तार ट्रैक्टर के बीच सड़क पर पलटने से हुआ। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत गंभीर है।

हादसा चरगवां थाना क्षेत्र के तिनेटा गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर 18 वर्षीय नाबालिग लड़का धर्मेंद्र ठाकुर चला रहा था। इस हादसे में मारे गए बच्चे तिनेटा देवारी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहे धर्मेंद्र की भी मौत हो गई। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये और घायलों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।

मृतकों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 वर्ष, देवेन्द्र पुत्र मोहन बरकड़े उम्र 15 वर्ष, राजवीर पुत्र लखन लाल गोंड उम्र 13 वर्ष, अनुप बरकड़े पुत्र गोविंद बरकड़े उम्र 12 वर्ष के रूप में हुई है। लक्की पुत्र लोचन मरकाम उम्र 10 वर्ष का हुआ इसके अलावा दलपत का बेटा निरंजन गोंड उम्र 12 साल और विकास पुत्र राम कुमार उइके उम्र 10 साल घायल बताए जा रहे हैं।

(For more news apart from Horrible tractor accident in Jabalpur news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)