महाराष्ट्र : ट्यूशन शिक्षक की पिटाई से लड़का बहरा हुआ, मामला दर्ज

Rozanaspokesman

राज्य

बता दें कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Maharashtra: Boy deaf after thrashing tuition teacher, case registered

 ठाणे (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कथित रूप से ट्यूशन शिक्षक की पिटाई के कारण 12 साल के एक लड़के ने अपनी सुनने की क्षमता खो दी।

बता दें कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ भायंदर पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और किशोर न्याय अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह  कथित घटना 31 मार्च को हुई जब आरोपी शिक्षक ने Home Work नहीं करने के कारण लड़के के कान पर जोरदार थप्पड़ मारा था। लड़का रोते हुए घर पहुंचा और अपने माता पिता को इस बारे में बताया। बाद में लड़के के कान के अंदरूनी हिस्से में सूजन आ गई और अब वह ठीक से सुन नहीं पा रहा है। बता दें कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।