PM मोदी ने काशी से चार नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कहा- 'यह भारतीयों की ट्रेन है ...'

Rozanaspokesman

राज्य

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा, आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें, भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं।

PM Modi flagged off four new Vande Bharat trains from Kashi news in hindi

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से देश को चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात दी। उन्होंने इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनियाभर के विकसित देशों की आर्थिक प्रगति के पीछे उनके मज़बूत इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा योगदान रहा है। जिन देशों ने तेज़ी से विकास किया है, उनके आगे बढ़ने की मुख्य शक्ति इंफ्रास्ट्रक्चर विकास ही रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत भी अब तेज़ गति से उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है, और इसी क्रम में आज देश के विभिन्न हिस्सों में नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है। (PM Modi flagged off four new Vande Bharat trains from Kashi news in hindi) 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया के अधिकांश देशों के विकास में इंफ्रास्ट्रक्चर ने अहम भूमिका निभाई है। जैसे ही किसी शहर को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है, वहां का विकास अपने आप तेज़ी से आगे बढ़ने लगता है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर केवल पुलों और हाइवे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समग्र प्रगति की नींव है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि आज काशी-खजुराहो वंदे भारत, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत, और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई है। इन चार नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत के साथ ही देश में अब 160 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं।

पीएम ने आगे कहा, आज वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें, भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं। ये भारतीय रेलवे को transform करने का एक पूरा अभियान है। वंदे भारत भारतीयों की, भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन है. जिस पर हर भारतीय को गर्व है।

शुक्रवार शाम करीब 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे। उनका विशेष विमान बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा, जहां प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और जिले के प्रभारी सुरेश खन्ना, विधायक डॉ.अवधेश सिंह, विधायक सुनील पटे, विधायक टी. राम, कमिश्नर एस. राजालिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया।

 

बता दें धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार देने में चार नई ट्रेनों में सबसे अहम मानी जा रही है बनारस–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस। इसे काशी और पूरे पूर्वांचल के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है। यह ट्रेन बनारस, प्रयागराज, चित्रकूट और खजुराहो जैसे प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ती है, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी। नई वंदे भारत सेवा, वर्तमान स्पेशल ट्रेनों की तुलना में, यात्रियों का लगभग 2 घंटे 40 मिनट बचाएगी और उन्हें तेज, आरामदायक और आधुनिक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।

(For more news apart from PM Modi flagged off four new Vande Bharat trains from Kashi news in hindi, stay tuned to Rozanaspokesman Hindi)